उत्तराखंड: भारत-पाक तनाव के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट, केदारनाथ हेली सेवा निरस्त

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, पाकिस्तानी सेना लगातार उकसावे की कोशिश कर रही है। चारधाम यात्रा के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kedarnath Heli Service: Kedarnath helicopter service closed till further notice
Image: Kedarnath helicopter service closed till further notice

रुद्रप्रयाग: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। वहीं चारधाम यात्रा पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Kedarnath helicopter service closed till further notice

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, पाकिस्तानी सेना लगातार उकसावे की कोशिश कर रही है। बीते शुक्रवार की रात को पाकिस्तान ने एक साथ भारत के 26 शहरों को टारगेट करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम किया, साथ पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। आज शनिवार को देश के सरहदों पर हालत बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

साइबर हमलों की आशंका

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव उत्तराखंड में भी सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर फोर्स बढ़ा दी गई है। चारधाम यात्रा के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन की सभी टीमें सदिंग्ध परिस्थितियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच साइबर हमलों की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं। इस स्थिति में यह भी आशंका है कि दुश्मन अपने हैकर्स के माध्यम से सरकारी वेब सिस्टम पर हमला कर सकता है। इस संदर्भ में, डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

STF ने गठित की विशेष टीम

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर हमलों की संभावनाओं के मद्देनजर अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है। ये विशेष टीम सभी प्रकार की वेब गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। एसटीएफ ने उत्तराखंड वासियों को सावधानी बरतने के उपाय बताए गए हैं।