सड़क पर अचानक एक महिला ने अपनी और उसके प्रेमी को जूतों से पीटना शुरू किया। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Mother beat married daughter and lover outside court
रुड़की: पुरानी कचहरी के बाहर एक महिला ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को सड़क पर जूते से पीटना शुरू कर दिया। इस हंगामें को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
Mother beat married daughter and lover outside court
जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को रुड़की में पुरानी कचहरी के बाहर सड़क पर अचानक एक महिला ने अपनी और उसके प्रेमी को जूतों से पीटना शुरू किया। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। तहसील में चेकिंग कर रहे सीपीयू के जवान दोनों पक्षों को सीओ कार्यालय ले आए, जहां से रूड़की सीओ नरेंद्र पंत ने उन्हें कोतवाली भिजवाया।
पति के विदेश जाने के बाद अन्य युवक से प्रेम संबंध
जहाँ पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वो रुड़की की रहने वाली है और करीब चार साल पहले उसकी बेटी की शादी देवबंद निवासी युवक से हुई थी। उसकी बेटी का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला ने कहा कि उसके दामाद के विदेश जाने के बाद उसकी बेटी का एक अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया। उसकी बेटी फिलहाल उसके ही घर पर रह रही है। महिला ने बताया कि बीती रात को उसकी बेटी का कलियर निवासी प्रेमी मिलने घर आया था। महिला ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने महिला के साथ मारपीट की और वो आज सुबह उनकी बेटी को घर से ले गया।
कोर्ट मैरिज कर चुके हैं दोनों
महिला इस मामले की शिकायत लेकर पहले महिला कोतवाली गई थी, जहां से वो तहरीर लिखवाने कचहरी आई थी। इसी दौरान कचहरी के बाहर महिला को उसकी बेटी और उसका प्रेमी मिल गया। जिसके बाद वहां पर हंगामा शुरू हो गया। वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवती और युवक ने बताया कि उन दोनों ने भी करीब सात महीने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। शादीशुदा युवती और युवक एक साथ रहने की जिद्द पर अड़े थे। इस बात का युवती की माँ के द्वारा विरोध किया जा रहा है, फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।