Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: दो बुजुर्ग भाई बहनों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोनों भाई बहनों को 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार लाखों की ठगी होने के मामले में 15 अप्रैल को पूर्ण चंद्र जोशी और उसकी बहन भगवती पांडे ने पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया। उन्हें 23 मार्च से 7 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखते हुए कुल 75 लाख 73 हजार की ठगी की गई। मामले में शिकायत मिलने के बाद अल्मोड़ा कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम का गठन कर जल्द साइबर ठगी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। एसएसआई अजेंद्र प्रसाद ने शिकायतकर्ता पूर्ण चंद्र और भगवती पांडे के उन बैंक खातों को खंगाला, जहां लाखों की धनराशि भेजी गयी थी। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। उसके बाद एक आरोपी जुनेजा दिलावर को गुजरात के मोरवी राजकोट से अरेस्ट कर लिया गया।