उत्तराखंड: प्लाटिंग के नाम पर डेमोग्राफी चेंज, डेढ़ सौ अवैध प्लॉटों पर चला JCB

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में हल्द्वानी के गौलापार में स्थित देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए प्लॉटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Illegal plots: Illegal plots were demolished in Haldwani
Image: Illegal plots were demolished in Haldwani

हल्द्वानी: जिला विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम द्वारा जेसीबी से लगभग डेढ़ सौ अवैध प्लॉटों को ध्वस्त किया गया। देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी।

Illegal plots were demolished in Haldwani

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी शहर के कई क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और प्लाटिंग के नाम पर डेमोग्राफी चेंज करने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों के आधार पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में हल्द्वानी के गौलापार में स्थित देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए प्लॉटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस क्षेत्र में लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। जिला विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम ने अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग पर जेसीबी चलाकर करीब डेढ़ सौ से अधिक अवैध प्लॉट ध्वस्त किये हैं।

पहले जारी किए गए थे चालान और नोटिस

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि इस मामले में पहले ही कॉलोनी काटने वाले के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा चालान और नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी अवैध कॉलोनी काटने का कार्य जारी रहा है। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में इस कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, बनभूलपुरा थाना के एसओ नीरज भाकुनी सहित भारी पुलिस बल और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। मौके पर इकट्ठा हुए बड़ी संख्या में लोगों ने दावा किया कि उन्होंने वो जमीन खरीदी है और वे लोग अपनी खरीदी जमीन पर प्लॉटिंग कर रहे थे।

अवैध निर्माण को नहीं किया जाएगा सहन

एपी वाजपेई ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और प्लाटिंग के नाम पर डेमोग्राफी चेंज करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ये सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या बिल्डर बिना अनुमति के कॉलोनी काटता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।