हरिद्वार: चंडी देवी के महंत पर छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तारी के बाद सामने आया चौंकाने वाला मामला

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, पंजाब पुलिस ने आरोपी महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Rohit Giri Arrested: Mahant Rohit Giri arrested on charges of molesting woman
Image: Mahant Rohit Giri arrested on charges of molesting woman

देहरादून: हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लुधियाना की एक महिला ने आरोपी महंत के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

Mahant Rohit Giri arrested on charges of molesting woman

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपनी तहरीर में बताया था कि एक साल पहले वो अपने पति के बीच विवाद के चलते वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी। उन्होंने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से हवन कराया था, तब से उनकी महंत से जान पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि रोहित गिरी अक्सर उनको व्हाट्सऐप पर विभिन्न नंबरों से कॉल किया करता था।

पंजाब पुलिस ने महंत को किया गिरफ्तार

महिला ने बताया कि आरोपी रोहित गिरी 14 मार्च को हरिद्वार से लुधियाना आया और उसे फोन किया। उसके बाद वो महिला को कार में बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया और वहां महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इस घटना की शिकायत लुधियाना पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद रोहित गिरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद बीते बुधवार के दिन आरोपी को पंजाब पुलिस द्वारा श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, पंजाब पुलिस ने आरोपी महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद मामले में नया मोड़

पुलिस के अनुसार महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को इस मामले में एक नया मोड़ आया है। दरअसल एक महिला 8-10 लोगों के साथ महंत के घर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महंत के घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। महिला ने पूछताछ के दौरान खुद को महंत की पहली पत्नी बताया और कहा कि वो जब चाहें घर आ सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि घर के ताले किसने तोड़े और सामान क्यों बिखेरा गया। अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।