देहरादून: चार दिनों में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए, 5 को किया गया डिपोर्ट

जांच के दौरान पांचों व्यक्तियों के बांग्लादेशी नागरिक होने के प्रमाण मिले हैं। ये लोग घुसपैठ करके भारत आए थे। इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक ने तो अपना फर्जी आधार कार्ड भी बनाया था...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
बांग्लादेशी घुसपैठिए: 10 Bangladeshi intruders caught in Dehradun
Image: 10 Bangladeshi intruders caught in Dehradun

देहरादून: बीते चार दिनों में पुलिस ने देहरादून से 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को पांच को वापस बांग्लादेश भेज दिया है। देहरादून के अन्य क्षेत्रों में सत्यापन अभियान को भी तेज किया गया है। उनके यहां आगमन और बस्तियों में निवास की जांच की जा रही है।

10 Bangladeshi intruders caught in Dehradun

देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बीते मंगलवार को पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पटेलनगर क्षेत्र से चार महिलाएं और एक पुरुष हिरासत में लिए गए। पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान पांचों व्यक्तियों के बांग्लादेशी नागरिक होने के प्रमाण मिले हैं। ये लोग घुसपैठ करके भारत आए थे। इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक ने तो अपना फर्जी आधार कार्ड भी बना दिया था, वो कई सालों से भारत में रहकर विभिन्न ठेकेदारों के साथ काम कर रहा था।

स्थानीय दस्तावेज बनाने वाले गिरोह की जांच

देहरादून पुलिस ने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया। पुलिस ने इससे पहले 18 मई को भी क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। देहरादून में बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद इस बात की चिंता की जा रही है कि दून में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठिए बस चुके हैं। कई बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत के विभिन्न राज्यों में शादी कर ली है और यहीं निवास करने लगे हैं। इन घुसपैठियों को दून तक पहुंचाने और स्थानीय दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की संभावना भी जताई जा रही है। दून पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में गहन जांच कर रही है।