Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: गिरीश चंद्र पैंतोला ने ड्यूटी के साथ-साथ ACC परीक्षा में सफलता हासिल की है। गिरीश चंद्र पैंतोला ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 11वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन दम पर सफलता हासिल कर अपनी परिजनों का मान बढ़ाया है।
गिरीश चंद्र पैंतोला पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के छारछुम के मूल निवासी है. गिरीश चंद्र पैंतोला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 11वां स्थान हासिल किया है। गिरीश चंद्र पैंतोला ने आर्मी पब्लिक स्कूल धारचूला से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद शिक्षा केंद्रीय विद्यालय NHPC निगालपानी से 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद पिछले 4 साल पहले सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। जिसके बाद गिरीश ने अपनी ड्यूटी के साथ ही ACC परीक्षा की तैयारी भी की। पिछले दिनों हुई ACC (आर्मी कैडेट कॉलेज) परीक्षा में गिरीश ने ऑल इंडिया स्तर पर 11वीं रैंक हासिल की है।
ACC परीक्षा उतीर्ण करने के बाद गिरीश चंद्र चार साल के प्रशिक्षण के लिए आईएमए देहरादून चले गए हैं। चार साल कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। गिरीश के पिता मनोहर पैंतोला भी रिटायर्ड सैनिक हैं। वर्तमान में वे धारचूला में एक रेडीमेड की दुकान चलाते हैं, वहीं गिरीश की मां गोदावरी देवी एक गृहिणी हैं। गिरीश के बड़े भाई दीपेश पैंतोला भी सेना में नायक पद पर कार्यरत हैं।