उत्तराखंड: बेटी और दामाद ने बुजुर्ग के साथ की धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए ठगे

बेटी और दामाद ने एलआईसी और निवेश करने के नाम पर बुजुर्ग से 1 करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी कर.....
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
fraud with father: Daughter cheated father with her husband
Image: Daughter cheated father with her husband

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली में बुजुर्ग ने अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने एलआईसी और निवेश करने के नाम पर बुजुर्ग से 1 करोड़ 10 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित बुजुर्ग रानीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Daughter cheated father with her husband

रानीपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महेश महाराज ने रानीपुर थाने में अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वे दयानंद नगरी ज्वालापुर के मूल निवासी हैं और वे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 2010 में रिटायर हुए थे। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि रानीपुर और ज्वालापुर में उनके दो बैंक खाते हैं। जिनमें से एक खाते में 93 लाख और एक में 20 लाख की रकम जमा थी।

LIC और म्यूचुअल फंड में निवेश

पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी शोभा शर्मा ने अपने पति आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिक नगर के साथ मिलकर उनसे LIC और म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बात कहकर कई चेकों पर हस्ताक्षर करवाए। बुजुर्ग का आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत से उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 90 लाख की रकम निकाल ली। इसके अलावा बैंक के संयुक्त खाते का दुरुपयोग करते हुए उनकी बेटी ने 20 लाख रुपये भी निकाल लिए हैं।

बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया है कि उनके खाते से निकाली गई रकम से उनकी बेटी और बहु न कोई एलआईसी की और न ही उस रकम को कहीं निवेश किया गया। उन्होंने बताया कि जब वे बैंक शाखा में गए तो, वहां जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर हकीकत सामने आई है। प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।