अल्मोड़ा की बेटी प्रियंका राणा अपनी मेहनत और लगन के दम पर भारतीय सेना में ऑफिसर बनी हैं....
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Priyanka Rana joins Indian army as Lieutenant
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवाओं में भारतीय सेवा से जुड़ने के लिए अलग ही जुनून है। उत्तराखंड के युवाओं में अब भारतीय सेवा में शामिल होने वालों में बेटियों का भी अनुपात बढ़ा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रतखाल की बेटी प्रियंका राणा भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के तहत लेफ्टिनेंट बनी हैं।
Priyanka Rana joins Indian army as Lieutenant
अल्मोड़ा जिले की प्रियंका राणा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के तहत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। प्रियंका राणा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर ये उपलब्धी हासिल की है। प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धी से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रियंका का परिवार पिछले दो पीढ़ियों से सेना मे रहकर देश सेवा कर रहा है और अब तीसरी पीढ़ी की प्रियंका ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।
स्व. दादा जी भी दे चुके हैं भारतीय सेना में सेवा
प्रियंका राणा अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक द्वाराहाट के दूनागिरी क्षेत्रांतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रतखाल की मूल निवासी हैं। प्रियंका के पिता केशव सिंह राणा और माता नीलम राणा अपनी बेटी की उपलब्धी पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका के पिता केशव सिंह राणा दिल्ली की एक संस्था में कार्यरत हैं, उनकी माता नीलम राणा गृहिणी हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी का भारतीय सेना में ऑफिसर के रूप में शामिल होना उनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है। प्रियंका राणा के दादा स्व. दान सिंह राणा ने भी सेना में सेवा की थी। उन्होंने सन 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध भी लड़ा, जिसके लिए उन्हें सन 1971 में सेना मेडल से भी नवाजा गया। और वर्तमान में प्रियंका के चाचा पूरन सिंह सेना में तैनात हैं।
चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में होगी तैनाती
प्रियंका राणा ने यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल द्वाराहाट से 2020 में 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद सितंबर 2020 में उनका चयन भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए हुआ। उन्होंने इंडियन नेवल हॉस्पिटल कॉलेज अश्वनी, मुंबई, महाराष्ट्र से लगभग चार सालों तक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। बीते मंगलवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर उनका चयन हुआ है। लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने के अब वे चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देंगी।