पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में कुल 6 सदस्य शामिल हैं...
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 3 accused of honeytrap gang arrested
उधमसिंह नगर: पुलिस टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये गिरोह तराई इलाके अमीर कारोबारियों को निशाना बनाता था।
3 accused of honeytrap gang arrested
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि सुधीर कुमार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि, कुछ लोग उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़ित सुधीर कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में कुल 6 सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं।
अमीर लोगों को करते थे टारगेट
आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह मुख्यत खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज के अमीर लोगों को टारगेट करता है। गैंग की महिलाएं अमीर लोगों को वीडियो कॉल या अन्य तरीकों से संपर्क कर उन्हें अनैतिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करती थी। इसके बाद, उन्हें किसी सुनसान घर, होटल या अपने ही निवास पर मिलने के लिए बुलाते थे। व्यक्ति के कमरे में आने के बाद गैंग के अन्य सदस्य मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर देते थे। गैंग के कुछ सदस्य उस व्यक्ति के साथ मारपीट भी करते थे और वीडियो को वायरल करने या पुलिस में जाने की धमकी देकर व्यक्ति से रुपये और मूल्यवान सामान हड़प लेते थे।
मनजीत कौर हैं गिरोह के सरगना
पुलिस को इन तीनों आरोपियों के फोन में कई लोगों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह की सरगना मनजीत कौर निवासी विडोरा मझोला, थाना नानकमत्ता है। आरोपी मनजीत कौर का आपराधिक इतिहास रहा है। वो इससे पहले नाबालिग बच्ची की शादी कराने के आरोप में सितारगंज थाने से जेल जा चुकी है। वो अपने गिरोह के साथ काफी समय से इस तरह की ब्लैकमेलिंग के अपराधों में सक्रिय है।
तीन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीमा कौर और उसका पति राजेंद्र सिंह (उर्फ राजू लंगड़ा), निवासी भड़ा भूड़िया, थाना खटीमा और गुरदयाल सिंह (उर्फ बग्घी), पुत्र हरनाम सिंह, निवासी बिसौटा, थाना नानकमत्ता शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम द्वारा गिरोह की सरगना मंजीत कौर पुत्री फुम्मन सिंह, कुलविंदर सिंह (उर्फ बिट्टू) पुत्र हरनाम सिंह और गुरविंदर सिंह (उर्फ गिन्दू) पुत्र कुलवंत सिंह की तलाश की जा रही है। ये तीनों आरोपी विडोरा मझौला, थाना नानकमत्ता के निवासी हैं।