पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अबतक 40 से भी ज्यादा लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है...
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Floods and landslides wreak havoc in North-East states
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के अपने समकक्षों से फोन पर बात की और उनके राज्यों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। भारत के नॉर्थ-ईस्ट में कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण तबाही मची हुई है।
Floods and landslides wreak havoc in North-East states
भारत के नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से तबाही मची हुई है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश , सिक्किम , मिज़ोरम, असम और मणिपुर राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण आई है। इस भीषण बाढ़ में अब तक 3,365 घरों के प्रभावित होने की सूचना मिल रही है। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक हर जगह पानी भरा हुआ है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अबतक 40 से भी ज्यादा लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा। सुरक्षा दलों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात की और उनके राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।