मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत आदर्श थाने की अवधारणा को साकार करने के लिए आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाने को गोद लिया है......
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: IPS Trupti Bhatt adopted Badrinath police station
चमोली: आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाने को गोद लिया है, वे अब इस थाने को विकसित करेंगी। उन्होंने बीते सोमवार को बदरीनाथ थाने को गोद लेने की प्रक्रिया को पूरा किया है।
IPS Trupti Bhatt adopted Badrinath police station
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत आदर्श थाने की अवधारणा को साकार करने के लिए आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाने को गोद लिया है। सरकार की इस पहल के तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अपनी पहली नियुक्ति वाले जिले के किसी एक थाने या कोतवाली को गोद लेकर उसे विकसित करने का कार्य करेंगे। आईपीएस तृप्ति भट्ट बीते सोमवार 2 जून को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद, तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ कोतवाली को गोद लेने की प्रक्रिया को पूरा किया है।
बदरीनाथ थाने का गहन निरीक्षण
40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने इस दौरान बदरीनाथ थाने का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चेकलिस्ट तैयार कर थाने में वर्तमान व्यवस्थाओं, मौजूद कमियों, क्षेत्र के अपराध ग्राफ, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे बैरक, कार्यालय, भोजनालय और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के जवानों को ब्रीफ करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार चेकिंग-फ्रिस्किंग, सूचना संग्रहण, और सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और दर्शन के दौरान बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिया।
चमोली में हुई थी पहली नियुक्ति
अल्मोड़ा जिले की रहने वाली तृप्ति भट्ट 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आइपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट की पहली नियुक्ति वर्ष 2017 में चमोली जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई थी और बदरीनाथ कोतवाली चमोली जिले के अंतर्गत ही आती है। उन्होंने चमोली में 2017 से 2019 तक एसपी के पद पर तैनात होकर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान आईपीएस तृप्ति भट्ट ने पुलिस कल्याण और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। इनमें राज्य का पहला वर्चुअल पुलिस स्टेशन शुरू करना उनकी एक प्रमुख और अभिनव पहल रही थी।