मोहित ने प्रयागराज के 19 SSB सेंटर से चयनित होकर IMA में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पाया है। अधिकारी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मोहित की नियुक्ति भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर होगी।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rifleman Mohit of Chamoli selected for IMA
चमोली: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में अब चमोली जिले के मोहित सिंह राणा का IMA में चयन हुआ है, प्रशिक्षण के बाद वे भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे। मोहित ने यह उपलब्धि प्राप्त कर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
Rifleman Mohit of Chamoli selected for IMA
मोहित सिंह राणा गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन में राइफलमैन के पद पर कार्यरत हैं। मोहित ने प्रयागराज के 19 SSB सेंटर से चयनित होकर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पाया है। अधिकारी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मोहित की नियुक्ति भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर होगी। मोहित सिंह राणा ने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की है। इससे पहले वे दो बार के प्रयासों में मेरिट से बाहर हुए, लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए बार-बार प्रयास किया। बार-बार प्रयास करने और कड़ी मेहनत से आखिरकार मोहित ने अपना लक्ष्य प्राप कर लिया है।
10वीं बटालियन के पूर्व सूबेदार हैं पिता
मोहित सिंह राणा चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के खन्नी गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में मोहित अपने माता-पिता के साथ देहरादून के नथुवाला क्षेत्र में रहते हैं। मोहित के पिता 10वीं बटालियन के पूर्व सूबेदार चंद्र मोहन सिंह राणा हैं। मोहित के ताऊ श्री रघुनाथ सिंह राणा पोखरी के बिनगढ़ स्थित जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
कई नेताओं ने दी बधाई
मोहित को उनकी इस सफलता के लिए राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत प्रशासक रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट राजेंद्र भंडारी आदि ने भी उसे बधाई दी।
मां-पिता सहित इन लोगों को दिया श्रेय
मोहित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपनी यूनिट के कमांडिंग अफसर कर्नल अमित कुमार डिमरी (शौर्य चक्र), और मार्गदर्शक कमांडर विकास यादव सर (LWS SSB Academy, नई दिल्ली) को दिया है। इसके अलावा, मोहित अपने मामा कुलदीप रावत को भी अपनी प्रेरणा मानते हैं। मोहित के मामा कुलदीप सिंह नैनीसैंण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद सेवारत हैं, और उन्होंने हर चरण में मोहित का सपोर्ट किया है।