केदारनाथ: सड़क पर करनी पड़ी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, भोलेनाथ की कृपा से टला हादसा

केदारनाथ में क्रेस्टल एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेली के साथ एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Heli emergency landing: helicopter emergency landing near Badasu Kedarnat
Image: helicopter emergency landing near Badasu Kedarnat

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गुप्तकाशी केदारनाथ धाम मार्ग पर फाटा और सेरसी के बीच बड़ासू में एक हेलीकाप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया.

helicopter emergency landing near Badasu Kedarnath

क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवा दी, जिससे हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकाल लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आ गई एवं उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना करते हुए हेली को सड़क से हटवाने का कार्य करवाया जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

सड़क पर आपातकाल लैंडिंग

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेली अपने बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेली में कुछ तकनीकि खामी आ गई। हेली के पायलट ने समय रहते ही खामी को भांप लिया और नजदीक में सड़क खाली देखते हुए आपातकाल लैंडिंग करवा दी। हेली में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं जबकि पायलट को थोड़ा सा चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना से हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। video...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: