CS आनंद बर्द्धन ने आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला से रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित करने का आग्रह किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Expansion of Rapid Rail System in Haridwar-Rishikesh
हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला से रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को दिल्ली–मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने का अनुरोध किया। सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने संबंधित प्रस्ताव की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
Expansion of Rapid Rail System in Haridwar-Rishikesh
बीते मंगलवार 10 जून को उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देश की राजधानी नई दिल्ली दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कई मंत्रालयों के सचिवों से मुलाकात की। सीएस आनंद बर्द्धन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अशोक के.के. मीणा, ग्रामीण विकास सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, वन एवं पर्यावरण सचिव तनमय कुमार, एमएसएमई सचिव सुभाष चंद्र लाल दास,रक्षा सचिव राजेश कुमार, और सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया और उनपर गहन चर्चा की।
ऋषिकेश तक RRTS का विस्तार
CS आनंद बर्द्धन ने आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला से मुलाकात के दौरान रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को दिल्ली–मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की अत्यधिक समस्या उत्त्पन्न हो रही है। उन्होंने श्रीनिवास कटिकिथला से आग्रह किया कि मेरठ से ऋषिकेश तक RRTS का विस्तार किए जाने से जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने CS आनंद बर्धन को संबंधित प्रस्ताव का परीक्षण कराने का भरोसा दिया है।
इलेक्ट्रिक वाहन नीति
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में प्रमुख वाहन निर्माताओं जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, किया मोटर्स, जीएसडब्ल्यू आदि के प्रतिनिधियों से भी भेंट की. जिनके साथ मिलकर मुख्य सचिव ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर गहन चर्चा की। इस संदर्भ में उत्तराखंड में ईवी क्षेत्र (इलेक्ट्रिक वाहन) को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
क्या है आरआरटीएस?
आरआरटीएस एक सेमी-हाई स्पीड रेल नेटवर्क है जो दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों को जोड़ता है। क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना और यात्रा समय को कम करना है। आरआरटीएस को 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति के साथ बनाया गया है और यह 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति से संचालित होता है। आरआरटीएस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने, रोजगार और शिक्षा के अवसरों तक बेहतर पहुंच प्रदान करने और सड़क पर भीड़भाड़ और प्रदूषण कम करने में मदद करेगा।