Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेशभर में बारिश के आसार, हवाएं चलने और बिजली चमकने का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज बारिश, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 June 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 12 June 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक हुई बारिश के कारण तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंडक बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Update 12 June 2025

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार से परेशान थे। लेकिन बीते बुधवार को प्रदेश पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक झमाझम बारिश होने से राजधानी देहरादून समेत सभी मैदानी इलाकों में गर्मीं से राहत मिली है। वहीं बुधवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से ठंडक बढ़ गई है। बीते बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की शाम से गुरुवार तक बारिश का दौर लगातार जारी है। जिससे कई पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को यानि आज उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के चम्पावत पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 40-50 कि।मी।/घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने का अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ ही बारिश हो सकती है। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26°C के रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।