Uttarakhand News: अल्मोड़ा की बेटी बनी चंपावत की जिला पूर्ति अधिकारी, प्रियंका भट्ट को बधाई दीजिये

चंपावत जिले की जनता को नई जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट से काफी सारी उम्मीदें हैं कि वो अपने दायित्व का निर्वाहन अच्छे से करेंगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Priyanka Bhatt: Priyanka Bhatt became DSO of Champawat
Image: Priyanka Bhatt became DSO of Champawat

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की होनहार बेटियां अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इन्हीं में से एक अल्मोड़ा की सुश्री प्रियंका भट्ट को चंपावत जिले के जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर नियुक्ति मिली है।

Priyanka Bhatt became DSO of Champawat

उतराखंड के अल्मोड़ा जिले की होनहार बेटी प्रियंका भट्ट की नियुक्ति चम्पावत जिले के जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर हुई है। प्रियंका को चंपावत जिले में डीएसओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका भट्ट ने बीते मंगलवार 10 जून को औपचारिक रूप से चंपावत जिले में जिला पूर्ति अधिकारी का पद भर ग्रहण किया है। वर्ष 2022 बैच की अधिकारी प्रियंका भट्ट की यह पहली नियुक्ति है। प्रियंका ने दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल की है। प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धी से अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

कार्यभार ग्रहण करते ही किया कार्यालय का निरीक्षण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की साल 2022 बैच की अधिकारी प्रियंका भट्ट अब तक मुख्यालय में तैनात थी। जिन्हें अब चंपावत के जिला पूर्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका भट्ट ने जिला पूर्ति अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करते ही कार्यालय का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रियंका ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और लाभार्थी केंद्रित बनाना रहेगा। इसके तहत राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके साथ ही शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

चंपावत में दूसरी बार महिला डीएसओ

चंपावत जिले की जनता को नई जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका से काफी सारी उम्मीदें हैं कि वह अपने दायित्व का निर्वाहन अच्छे से करेंगी। चंपावत जिले में जिला पूर्ति अधिकारी का पड़ करीब से एक साल से खाली थी। जिस पर अब प्रियंका भट्ट को नियुक्त किया गया है। चंपावत जिले में दूसरी बार महिला डीएसओ को नियुक्ति मिली है। प्रियंका भट्ट से पहले शिल्पी शुक्ला अप्रैल 2020 तक इस पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं।