बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने 66 वर्ष की उम्र में श्रीलंका में डबल इवेंट में गोल्ड और 130 प्लस में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्रदेश का मान बढ़ाया...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 66-year-old Nirmala Bisht won 3 medals in Sri Lanka
देहरादून: उत्तराखंड में शटलर दादी के नाम से मशहूर निर्मला नेगी ने यह साबित किया है कि उम्र महज एक नंबर है। 66 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने विदेश की भूमि पर सफलता का परचम लहराया है।
66-year-old Nirmala Bisht won 3 medals in Sri Lanka
श्रीलंका में 6 जून 2025 से 9 जून 2025 तक तीन दिवसीय सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की मशहूर शटलर दादी ने भी प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में कई देशों के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। उत्तराखंड में शटलर दादी के नाम से मशहूर निर्मला नेगी की उम्र 66 वर्ष है। बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने 66 वर्ष की उम्र में श्रीलंका में डबल इवेंट में गोल्ड और 130 प्लस में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। शटलर दादी ने अपनी इस उपलब्धी से उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश का भी मान बढ़ाया है।
कई देशों के मास्टर्स खिलाड़ियों थे शामिल
उत्तराखंड की शटलर दादी की इस उपलब्धि पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष विपिन बलूनी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि निर्मला नेगी ने यह बात साबित की है कि यदि हौसला हो तो सफलता किसी भी उम्र में हासिल की जा सकती है। श्रीलंका में 6 जून से 9 जून तक आयोजित इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीलंका के अलावा जर्मनी, मलेशिया, हांगकांग समेत कई देशों के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था।
थाईलैंड वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भी लेंगी भाग
बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी इससे पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में आयोजित विभिन्न मास्टर्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। निर्मला नेगी ने हाल ही में चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल और गोवा में योनेक्स सनराइज मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपने शानदार प्रदर्शन से सिल्वर मेडल हासिल किया था। अब उन्होंने मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप तीन मेडल अपने नाम किए हैं। इसके बाद आगामी सितम्बर महीने में निर्मला दादी थाईलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में प्रतिभाग करेंगी।