Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले मोबाइल चोरी हो गया था, जी हां यह वाकया मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के इंटरव्यू में साझा किया।
दरअसल, पिछला विधानसभा चुनाव हार कर भी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनने को लेकर इंटरव्यू में उनसे एक सवाल पूछा गया था। जिसमें सीएम धामी ने बताया कि की मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने से पहले उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पुष्कर सिंह धामी सभागार में सबसे पीछे बैठे थे, जब उनके नाम की घोषणा की गई तो जल्दबाजी में उनका मोबाइल वहीं गिर गया।
वह अपना मोबाइल ढूंढने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्हें कहा कि अरे आपको मुख्यमंत्री बनना है मोबाइल छोड़िए.. पुष्कर सिंह धामी अपना मोबाइल वहीं छोड़कर मंच की ओर बढ़ गए। सीएम धामी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी कब किस कार्यकर्ता को मौका दे दे कोई नहीं जानता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद मन में थोड़ा सा कष्ट था लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका दिया है तो वह तन मन धन से अपना दायित्व निभाने के लिए तत्पर हैं।