उत्तराखंड: अपने पूर्व विधायक को BJP ने दिया नोटिस, अमर्यादित आचरण का भुगतना पड़ा खामियाजा

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को अनुचित मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। ....
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand BJP: BJP gave notice to former MLA Suresh Rathore
Image: BJP gave notice to former MLA Suresh Rathore

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की महिला विवाद की विभिन्न ख़बरें वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। जिस कारण पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस थमा दिया है। सुरेश राठौर को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

BJP gave notice to former MLA Suresh Rathore

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को अनुचित मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। पार्टी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि सुरेश राठौर की खबरों के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, इस कारण उन्हें अनुशासनहीनता के दायरे में रखा गया है। इस मामले में सुरेश राठौर ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की, इस पर पार्टी विचार कर जल्द ही निर्णय लेगी।

अमर्यादित खबरों के कारण पार्टी की छवि धूमिल

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि हाल ही में पूर्व विधायक राठौर से जुड़ी कई आसामाजिक ख़बरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी ने इसे अनुचित आचरण मानते हुए बताया है कि उनकी अमर्यादित खबरों के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। उनकी इन असामाजिक ख़बरों को अनुशासनहीनता मानते हुए, राठौर को नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी में कोई भी व्यक्ति चाहे वह बड़ा हो या छोटा, किसी भी प्रकार का अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष के पास प्रस्तुत किया अपना पक्ष

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं है और इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता के मानकों पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करती है। मनवीर चौहान ने आगे बताया कि सुरेश राठौर ने प्रदेशाध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष प्रस्तुत किया और जवाब सौंपा। उनके जवाब पर पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।