कल बृहस्पतिवार की सुबह तीन घंटो के लिए तोता घाटी के पास वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Rishikesh-Badrinath highway closed for three hours
देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के निकट कल बृहस्पतिवार की सुबह तीन घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कल सुबह इस मार्ग पर दो बड़े पत्थरों को विस्फोट से तोड़ने का निर्णय लिया गया है।
Rishikesh-Badrinath highway closed for three hours
गौरतलब है कि, राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद से ही ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित तोता घाटी के निकट सड़क पर दो बड़े पत्थर विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। सड़क सुधारीकरण के दौरान भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसलिए विभाग ने इन्हें अब विस्फोटक से तोड़ने का निर्णय लिया है। बरसात के समय में इन पत्थरों से किसी को खतरा ना हो इसीलिए कल 26 जुलाई बृहस्पतिवार को इन दोनों पत्थरों को विस्फोट से तोड़ दिया जाएगा। विस्फोट के दौरान कल सुबह पांच से आठ बजे तक तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी।
बरसात में पत्थरों के गिरने की संभावना
विभाग के सहायक अभियंता ललित बेंजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के समय इन दोनों पत्थरों के गिरने की संभावना जताई जा रही थी। इसलिए विभाग ने एहतियात बरतते हुए इन पत्थरों को विस्फोट से तोड़ने का निर्णय लिया है। विस्फोट के लिए कल बृहस्पतिवार की सुबह पांच से आठ बजे के बीच का समय निर्धारित किया गया है। इन तीन घंटो तक तोता घाटी के पास दोनों ओर का ट्रैफिक रोका जाएगा, यानि की इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।