Uttarakhand News: गढ़वाल का जवान मध्य प्रदेश में शहीद, अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने दी आखिरी सलामी

शहीद सैनिक विजय सिंह गुसांई का पार्थिव शरीर आज बुधवार की सुबह उनके गांव लाया गया, उसके बाद पैत्रिक घाट पर अंतिम सलामी के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया.....
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Garhwal Soldier Martyred: Garhwal soldier martyred in Madhya Pradesh
Image: Garhwal soldier martyred in Madhya Pradesh

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है, बीते मंगलवार को 7वीं गढवाल राइफल के जवान विजय सिंह गुसाईं ड्रोन ट्रैनिंग हादसे में शहीद हो गए।

Garhwal soldier martyred in Madhya Pradesh

बीते मंगलवार 24 जून को शाम करीब पांच बजे 7वीं गढवाल राइफल के हवलदार विजय सिंह गुसाईं, पुत्र स्व0 बेताल सिंह गुसाईं मध्य प्रदेश के भोपाल में ड्रोन ट्रैनिंग हादसे में शहीद हो गए। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गाँव टिहरी गढ़वाल जिले के पट्टी-क्वीली क्षेत्र के कण्डारी गांव लाया गया, और आज कोटेश्वर घाट पर उनको पूरे सैन्य सम्मान अंतिम सलामी दी गई।

आज सुबह पैत्रिक गांव लाया गया पार्थिव शरीर

शहीद सैनिक विजय सिंह गुसांई का पार्थिव शरीर आज बुधवार की सुबह उनके घर लाया गया। शहीद सैनिक विजय सिंह गुसांई के अंतिम दर्शन के लिए पट्टी क्वीली, पालकोठ, धार अकरिया, मखलोगी, कुजणी के सैकड़ों लोग पहुंचे और विजय सिंह गुसांई अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंजता रहा। शहीद की माता कमली देवी, पत्नी पूजा देवी, भाई विक्रम सिंह, बेटा अर्नव और अविरल सहित अन्य परिजनों ने गमगीन होकर में शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम नमन किया।

सैकड़ों लोगों ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

आज सुबह गांव के पैत्रिक घाट कोटेश्वर घाट पर सैनिकों ने शहीद को सलामी और शहीद को सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर किसी की आखें नम थी। शहीद के 7 वर्षीय बडे़ बेटे अर्नव और भाई बिक्रम सिंह मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस लाइन चम्बा के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, हिमांशु विजल्वाण, पूर्व सैनिक देव सिंह पुंडीर, कृष्णा ममगंई, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश बंठवाण, चतर सिंह, बीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री जोत सिंह असवाल, और शूरबीर गुसांई, ईश्वरी विजल्वाण, धन सिंह सजवाण, जगत सिंह असवाल, मान सिंह चौहान, तहसीलदार बिनोद तिवारी, आशीष रणाकोटी, सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।