Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: NH74 घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून समेत कई शहरों में ईडी ने आरोपी अधिकारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, इससे कई जगह हड़कंप मच गया है।
नेशनल हाईवे 74 घोटाले में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों में आज तब हडकंप मच गया जब आज ईडी ने कई जगह छापेमारी की। नेशनल हाईवे 74K करोड़ों रुपए के घोटाले में किसानों को मुआवजा देने की फाइलें और बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं।
नेशनल हाईवे 74 घोटाले के मामले में आज बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत पीसीएस अधिकारी डीप सिंह के घर ईडी की छापेमारी हुई। आपको बता दें कि NH 74 में करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह पर जांच चल रही है। इसी कड़ी में आज ईडी ने देहरादून समेत कई शहरों में छापेमारी की है। इसके बाद से कई भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत जमीनों को खुर्दबुर्द करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी डीप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उम्मीद है पिछले काफी समय से लंबित इस मामले में ईडी की इस कार्रवाई के बाद भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।