उत्तराखंड: अश्लीलता परोसती आठ महिलाओं सहित 32 गिरफ्तार, अवैध कसीनो और जुए का अड्डा सीज

पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से आठ महिलाओं और 24 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी होटल में अवैध धंधे में संलिप्त पाए गए हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
illegal casino business: 32 arrested involved in illegal trade
Image: 32 arrested involved in illegal trade

रुड़की: जनपद हरिद्वार के रुड़की में पुलिस टीम एक और होटल में छापे मारी कर अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। जहाँ पुलिस टीम ने मौके से 8 युवतियों सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

32 arrested including eight women involved in illegal trade

जानकारी के अनुसार पुलिस के पास काफी समय से रामपुर चुंगी के होटल में हो रहे अवैध धंधे की शिकायतें आ रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर आज बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामपुर चुंगी के होटल में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से आठ महिलाओं और 24 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी होटल में अवैध धंधे में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ 2 लाख 74 हजार रुपये की नकदी और 1900 कॉइन बरामद किए हैं।

होटल मालिक और पूर्व पार्षद गिरफ्तार

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि इस होटल में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर कैसीनो और जुए का काला धंधा संचालित किया जा रहा था। होटल का मालिक और पूर्व पार्षद इस धंधे में कथित तौर पर शामिल पाए गए हैं। ये दोनों ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। पुलिस टीम ने उक्त होटल को सील कर दिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि होटल में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से महिलाओं को रखा गया था, ये महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनकर ग्राहकों को ड्रिंक्स सर्व करने और ताश के पत्ते बांटने का काम करती थी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर उनकी टीम ने उक्त होटल में छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि होटल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से आठ महिलाओं सहित कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 8 महिलाएं और 24 आदमी शामिल हैं। इन सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।