उत्तराखंड: अयान और आबिद ने की युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया हॉकी-फावड़े से हमला

हमले में घायल युवती को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया...
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Fatal attack on girl: molesting and assaulting a girl
Image: molesting and assaulting a girl

उधमसिंह नगर: दो बदमाश युवकों ने रास्ते से जा रही युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसको हाकी, फावड़े से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों आरोपियों ने घायल युवती की बहनों को भी बुरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

molesting and assaulting a girl

जानकारी के अनुसार सितारगंज के सिंचाई नहर से सटे एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर गई तहरीर में बताया कि बीते 21 जून को उसकी बहन घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में अयान और आबिद नाम के दो बदमाशों ने उससे छेड़छाड़ की जिसका उसने विरोध किया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ बुरी तरह मारापीट की. वहां से युवती जैसे-तैसे उनसे जान बचाकर घर पहुंची लेकिन आरोपी भी उसके पीछे से घर पहुंच गए. आरोपियों ने हॉकी और फावड़े से हमला कर पीड़ित युवती और उसकी बहनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में युवती के सिर और शरीर पर काफी चोटें आई हैं।

घायल युवती हायर सेंटर रेफर

आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के कानों से सोने के आभूषण भी गिर गए, दोनों बदमाशों ने युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया। हमले में घायल युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बहन के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह अब थाने में मुकदमा दर्ज कराने आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।