सीआईयू और कोतवाली पुलिस ने इस सूचना के आधार पर मिलकर एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Fake currency making gang busted
रुड़की: CIU रुड़की और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस टीम ने रुड़की में नकली नोट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 6 लाख रुपये के नकली नोट और बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। इस समय पुलिस आरोपियों के अन्य सहयोगियों की खोज में लगी हुई है।
Fake currency making gang busted
गौरतलब है कि रुड़की पुलिस ने हाल ही में रुड़की में स्थित रामपुर चुंगी के होटल में अवैध कैसिनों के धंधे का भंडाफोड़ किया था। अब एक बार फिर पुलिस टीम ने जाली नोट के मामले में एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है, पुलिस ने बाजार में चलन में आने से पहले ही जाली नोटों को पकड़कर नकली नोट बनाने वाले कथित गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं 5 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
मौके से कई प्रकार का सामान बरामद
SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर CIU रुड़की और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मार्केट में जाली नोट चलाने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से 500-500 रुपये के जाली नोटों की 12 गड्डियां, 4 मोबाइल फोन, 2 काले रंग के शीशे, 2 काले रंग के शीशे छोटे, 2 बोतल केमिकल और एक प्रिंटर बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं हैं। पुलिस टीम द्वारा पांच फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
6 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
हरिद्वार के SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि CIU यूनिट के प्रभारी को सूचना मिली थी कि नकली नोट बनाने वाला एक गिरोह जाली नोटों को बाजार में चलाने की योजना बना रहा है। सीआईयू और कोतवाली पुलिस ने इस सूचना के आधार पर मिलकर एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये के जाली नोट और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की खोज भी की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
मनीष कुमार, पुत्र स्वर्गीय लेखपाल, निवासी कुडीनेत वाला रायसी कोतवाली लक्सर।
हिमांशु, पुत्र पलटूराम, निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, रुड़की
बालेश्वर (उर्फ बाली) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी भोटावाली पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, राज्य हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी ग्राम हरीपुर हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून।