पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कथित रूप से दूसरी शादी कर ली है। उनकी इस हरकत ने पार्टी के लिए काफी शर्मिंदगी उत्पन्न कर दी है.....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: MLA Suresh Rathore expelled from party for 6 years
हरिद्वार: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व विधायक को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है, UCC के तहत उत्तराखंड में बहुविवाह को अपराध माना गया है।
MLA Suresh Rathore expelled from party for 6 years
हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को उनकी कथित दूसरी शादी के विवाद के बाद शनिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा ने हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में पेश करते नजर आ रहे थे।
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में राठौर के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों और विडियो को अनुचित मानते हुए उन्हें नोटिस उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। अब आज शनिवार को उन्हें उनकी कथित दूसरी शादी के विवाद के बाद छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर राठौर और सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में वे उर्मिला को अपनी दूसरी पत्नी बता रहे थे।
राठौर की हरकतों से पार्टी शर्मिंदा
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कथित तौर पर दूसरी शादी की है। उनकी इस हरकत से पार्टी के लिए काफी शर्मिंदगी पैदा कर दी है।।, क्योंकि जनवरी में राज्य में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता में बहुविवाह को अपराध माना गया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कथित रूप से दूसरी शादी कर ली है। उनकी इस हरकत ने पार्टी के लिए काफी शर्मिंदगी उत्पन्न कर दी है।
UCC के तहत बहुविवाह अपराध
गौरतलब है कि, धामी सरकारी ने बीते जनवरी महीने में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की थी, जिसके तहत उत्तराखंड में बहुविवाह को अपराध माना गया है। ऐसे में भाजपा के नेता का एक साथ दो-दो शादियाँ करना पार्टी के शर्मिंदगी की बात है। उनकी इस हरकत के कारण अब उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के निष्कासन पत्र में बताया गया है कि भाजपा नेतृत्व आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। आपने लगातार पार्टी अनुशासन और सामाजिक आचरण के मानदंडों का उल्लंघन किया है, जिस कारण उन्हें पार्टी से 6 साल ले लिए निष्काषित कर दिया जाता है। इस निष्काषित पत्र पर प्रदेश भाजपा महासचिव राजेंद्र बिष्ट द्वारा साइन किया गया है।