Uttarakhand News: गढ़वाल में सड़कों पर चहलकदमी कर रहे गुलदार, वन विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार रात के समय गुलदार देखे गए हैं। क्षेत्र में गुलदारों की मौजूदगी के कारण लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं......
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Terror of Leopard: Leopards roaming on roads in Garhwal
Image: Leopards roaming on roads in Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया-टेका मोटरमार्ग पर दिनदहाड़े दो गुलदार देखे गए हैं, जिन्हें कार में सवार लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। सड़कों पर इस तरह गुलदारों के दिखाई देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leopards roaming on roads in Garhwal

दरअसल, जनपद पौड़ी गढ़वाल का कंडोलिया-टेका मोटरमार्ग वहां के स्थानीय निवासियों का सुबह-शाम का वॉकिंग ट्रैक है। स्थानीय लोग रोजाना सुबह और शाम इस मोटर मार्ग टहलते हैं. लेकिन बीते दिन इस मार्ग पर कार सवारों को दिनदहाड़े दो-दो गुलदार दिखाई देने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के ठोस उपाय उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

रात के समय भी कई बार देखे गए हैं बाघ

वाहन सवार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे कंडोलिया-टेका मोटरमार्ग पर जा रहे थे, उसी समय उन्होंने बीच सड़क पर दो गुलदारों को टहलते हुए देखा और गाड़ी को कुछ दूरी पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि दोनों गुलदार काफी देर तक सड़क के किनारे घूमते रहे, फिर जंगल की ओर लौट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार रात के समय गुलदार देखे गए हैं। जिस कारण इस मार्ग पर रात के समय दोपहिया वाहन चलाना खतरनाक हो जाता है. यह मोटर मार्ग घने जंगलों से घिरा हुआ है, यहां लोग अपने परिवार के साथ प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने आते हैं। लेकिन अब इस क्षेत्र में गुलदार दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहे हैं, गुलदारों के दिखने के बाद से स्थानीय लोगों ने मार्ग पर पैदल चलना बंद कर दिया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इस मोटर मार्ग पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ कुछ व्यू प्वाइंट भी हैं, जहां लोग प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की श्रृंखला का आनंद लेते हैं। लेकिन जिस तरह से वन्यजीव धीरे-धीरे दिन में ही सड़कों की ओर आ रहे हैं, यह भविष्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 'संबंधित क्षेत्र में वन्य जीवों की गतिविधि अक्सर देखी जाती है। दिन में गुलदार का दिखना लोगों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन उनकी टीम पूरे क्षेत्र में गश्त करेगी, ताकि जनता में भय का माहौल न बने। साथ ही वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।