Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड की होनहार बेटियां अपनी कड़ी मेहनत से आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। ये होनहार बेटियां अपनी सफलता के साथ ही अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही हैं। इन्हीं में से एक ऋषिकेश की कोमल तिवारी भारतीय नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट बनी है।
ऋषिकेश की कोमल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। कोमल ने अपने कठिन परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती, यदि जुनून और दिशा सही हो तो। कोमल तिवारी जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय की छात्रा हैं। कोमल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में लॉजिस्टिक कैडर के तहत सब लेफ्टिनेंट के पद हुआ हिया। उनकी इस उपलब्धि पर कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ। आरएस जादौन, संकाय सदस्य एवं समस्त कर्मियों ने कोमल को बधाई दी है। कोमल ने यह उपलब्धी अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर हासिल की है। उन्होंने अपनी इस सफलता से अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कोमल तिवारी ऋषिकेश के ढालवाला की की मूल निवासी हैं, और वो हमेशा से ही एक मेहनती और होनहार छात्रा रही हैं। कोमल तिवारी ने साल 2023 में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के रानीचौरी परिसर से BSC ऑनर्स वानिकी की पढ़ाई पूर्ण की थी। कोमल तिवारी के पिता राकेश तिवारी और माता उषा तिवारी एक सरकारी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला दिया और हमेशा उसे सपोर्ट किया. वहीं कोमल का बड़ा भाई इंजीनियर है। कोमल तिवारी ने अपनी इस उपलब्धी से सभी परिजनों को गौरवान्वित किया है।