Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: आप तक हमने लोक गायक पवन सेमवाल को सरेआम गला काटने की धमकी देने वाली महिला की खबर पहुंचाई थी। इस खबर में एक ऐसा अपडेट सामने आ रहा है, जिससे आप भी भौचक्के रह जाएंगे।
लोकगायक पवन सेमवाल को सरेआम धमकी देने वाली महिला का नाम मंजू देवी है। पिछले कई समय से मंजू देवी ने अपनी बेटी की जिंदगी नरक बनाकर रखी हुई है। जी हां यह खुलासा खुद मंजू देवी की बेटी अंबिका ने उत्तराखंड क्रांति दल के ऑफिस के बाहर किया। शायद पिछले कई समय से मंजू देवी के जुल्म सह रही अंबिका आखिरकार फूट पड़ी। अंबिका ने साफ कहा कि लोकगायक पवन सेमवाल को सरेआम धमकी देने वाली उसकी मां मंजू देवी पिछले कई समय से उस पर शारीरिक मानसिक अत्याचार कर रही है। यही नहीं बल्कि अंबिका ने यह भी कहा कि उसकी मां उसके और उसके भाई के सामने अय्याशियां करती है। नशे करती है, यहां तक कि उसे गंदे वीडियो दिखाती है। सोशल मीडिया पर मां की गन्दी चैट अंबिका ने खुद पढ़ीं हैं, या यूं कहें मंजू देवी ने उसे स्वयं पढवाई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल की नेता किरण रावत के साथ यूकेडी के दफ्तर पहुंची अंबिका ने कलियुगी मां की सारी पोल पट्टी खोल दी। ये विडियो देखिये...