केदारनाथ: प्रतिबंध के बाद भी झूठ बोलकर उड़ाया हेली, नए BKTC अध्यक्ष को करना था जलाभिषेक

सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद भी वायरलेस सेट पर पायलट को हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने के लिए निर्देशित किया गया। लेकिन पायलट कहा की वो मौसम की स्थिति का अवलोकन करने जा रहे हैं, और उड़ान जारी रखी...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kedarnath Helicopter: Heritage Aviation banned on all UCADA helipad
Image: Heritage Aviation banned on all UCADA helipad

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एविएशन कंपनी को अपने सभी हेलीपैड पर प्रतिबंध कर दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि प्रतिबंध होने के बावजूद भी हेरिटेज एविएशन के हेलीकॉप्टर ने सहस्त्रधारा से सिरसी हेलिपैड और वहां से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, इस दौरान इस हेली को BKTC के अध्यक्ष ने बुकिंग किया था।

Heritage Aviation banned on all UCADA helipad

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के ऑपरेशन प्रमुख संजय टोलिया ने इस मामले में जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रतिबंध के बावजूद एक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ में उड़ान भरी है। जांच में यह बात सही साबित हुई है कि हेरिटेज एविएशन ने एक हेलीकॉप्टर 13 जुलाई रविवार शाम करीब 5 बजे के देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड पर पहुंचा था। जहां से हेली ने बैन होने के बावजूद भी उड़ान भरी। सिविल एविएशन के अधिकारियों के मना करने के बावजूद हेरिटेज एविएशन के पायलट ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ाया, रुद्रप्रयाग जिले सिरसी हेलीपैड पर उतारा। उसके बाद हेलीकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के दो चक्कर लगाए।

BKTC अध्यक्ष को करना था केदारनाथ में जलाभिषेक

सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद भी वायरलेस सेट पर पायलट को हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने के लिए निर्देशित किया गया। लेकिन पायलट कहा की वो मौसम की स्थिति का अवलोकन करने जा रहे हैं, और उड़ान जारी रखी। जबकि UCADA के अधिकारियों ने पहले ही मौसम अलर्ट जारी कर दिया था। इस उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में हेरिटेज एविएशन के प्रबंधक, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और उनके साथ दो अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को अगले दिन यानि सोमवार को भगवान केदारनाथ में जलाभिषेक करना था।

पायलट ने की गंभीर गलती

ऑपरेशन प्रमुख संजय टोलिया ने बताया कि हेरिटेज एविएशन हेली कंपनी के पायलट ने गंभीर गलती की है। यदि ऐसी स्थिति में कोई दुर्घटना होती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? हेलीकॉप्टर के पायलट और उसमें सवार व्यक्तियों ने डीजीसीए के मानकों का उल्लंघन किया है। इस कारण एविएशन अथॉरिटी ने संबंधित कंपनी को एक नोटिस जारी किया है।

एविएशन कंपनी को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

इसके साथ ही UCADA ने हेरिटेज एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों को अपने हेलीपैड पर प्रतिबंधित कर दिया है। संजय टोलिया ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर एविएशन कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने हेलीकॉप्टर की बुकिंग की थी। इसलिए, इस विवाद से उनका कोई संबंध नहीं है। हेली के कागजात और अनुमति से संबंधित जानकारी के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।