Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आज 29 जुलाई को 5 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है....
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 29 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 29 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी ज्यादातर जिलों में बारिश की तेज बौछारें देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 29 July 2025

उत्तराखंड में इन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यक्त हो गया है। मौसम विभाग द्वारा लगभग हर दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं मैदानी जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और उफानी नदियों नालों से लोग परेशान हैं। बीते सोमवार को कई जगह लोग भारी बारिश के बीच भीगते हुए मतदान केन्द्रों में पहुंचे। देहरादून में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। आज मंगलवार को भी सुबह से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। उधम सिंह नगर और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 29 जुलाई उत्तराखंड के इन पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, जिलों में भी कई जगहों तेज दौर की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। देहरादून में आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और एक-दो दौर की हल्की बूंदाबांदी लोगों को ठंडक का एहसास कराएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।