बीते सोमवार को राजधानी देहरादून में आईएसबीटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई.....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 21 year old girl died in Dehradun road accident
देहरादून: राजधानी देहरादून में आईएसबीटी के पास बीते सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवती की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
21 year old girl died in Dehradun road accident
जानकारी के अनुसार देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास बीते सोमवार 28 जुलाई शाम को प्राइवेट बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि स्कूटी सवार युवती बस को लेफ्ट साइड के ओवरटेक करती हुई अचानक से बस के सामने आ जाती है। उसी दौरान बस स्कूटी सहित युवती को कुचल देती है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रहे ट्रक में भी पीछे से घुस गई थी। जिस कारण युवती को और ज्यादा गंभीर चोटें आई थी।
समय पर पहुंचती एंबुलेंस तो बच सकती थी युवती की जान
घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने युवती को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि एंबुलेंस बहुत देर से आई। यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो शायद युवती की जान बच सकती थी। इस दौरान लोगों ने बस ड्राइवर को भी पकड़ लिया था। इसी दौरान वहां उपस्थित लोगों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ISBT चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल से शव को अपने कब्जे में लिया और मामले में आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
BFIT कॉलेज की छात्रा थी युवती
पुलिस जांच में मृतक युवती की पहचान 21 वर्षीय शइबानो के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले की निवासी थी। मृतक युवती ने इसी साल देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में दाखिला लिया था। वह कॉलेज के निकट एक पीजी में रह रही थी। सोमवार को, युवती अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए टर्नल रोड जा रही थी, तभी रास्ते में बायपास चौक के पास फ्लाईओवर के समीप वह एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। पुलिस ने मृतक युवती के परिवार को भी इस मामले की जानकारी दे दी है। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।