बिना अनुमति बसों को ढाबों पर रोकने वाले ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा इन ड्राइवर-कंडक्टर पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Roadways buses will not stop at arbitrary dhabas
देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज बसों के ड्राइवर और कंडक्टर अपने रूट पर कहीं भी किसी भी डाबे यह जगहों पर रुक जाते हैं. जिससे परेशान होकर कई यात्री इसकी शिकायत करवा रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Roadways buses will not stop at arbitrary dhabas
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधकों को एक पत्र भेजा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति बसों को ढाबों पर रोकने पर संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं ऐसे ड्राइवर-कंडक्टर पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इस पत्र में महाप्रबंधक द्वारा यह भी उल्लेख किया गया है कि कहां जाने वाली बसों को किन् जगहों पर रुकने की अनुमति है.
केवल इन तय किए गए ढाबों पर ही रुकेंगी बसें
देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली साधारण रोडवेज बसें केवल दीपमाला ढाबा, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में ही रुकेंगी।
दिल्ली से देहरादून आते समय ये बसें केवल पंचगंगा ढाबा भैंसी खतौली कट, खतौली बाईपास पर ही रुकेंगी।
देहरादून, नैनीताल और टनकपुर की साधारण बसें आनंद ढाबा, दाउदपुर , हाजी, नजीबाबाद पर ही रुकेंगी।
नैनीताल और टनकपुर से दिल्ली जाने वाली काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसें दिल्ली वाइब्स गजरौला मुरादाबाद रोड अमरोहा में रुकेंगी।
देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाली ग्रामीण, रुड़की, पर्वतीय डिपो की बसें शिवा पंजाबी टूरिस्ट ढाबा, खतौली पर रुकेंगी।
दिल्ली से देहरादून लौटते समय ये बसें केवल संगम टूरिस्ट ढाबा खतौली में ही रुकेंगी।
देहरादून और हरिद्वार से अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली बसें हिमाचल ढाबा मनका मनकी, बरारा, अम्बाला में ही रुकेंगी।
अंबाला, चंडीगढ़ से देहरादून और हरिद्वार लौटते समय ये बसें केवल चंडीगढ़ ढाबा मनका मनकी में रुकेंगी।