टनकपुर-बागेश्वर रेलवे परियोजना पर अब अगले चरण में राज्य सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। इस स्थिति में, कार्य शुरू करने से पहले, केंद्र ने राज्य सरकार से औपचारिक सहमति मांगी है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 170 km long Tanakpur-Bageshwar rail line project
बागेश्वर: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 170 किलोमीटर की टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर पर काम शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है. अब इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक सहमति मांगी है। सीएम धामी ने मुख्य सचिव को इस मामले में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
170 km long Tanakpur-Bageshwar rail line project
केंद्र सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन पर कार्य प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक सहमति मांगी है। इसके बाद गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य सरकार भी जल्द ही केंद्र को इस विषय में एक आधिकारिक पत्र भेजेगी। इसके परिणामस्वरूप परियोजना पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होने की संभावना काफी बढ़ गई है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की लम्बाई लगभग 170 किलोमीटर है, इस परियोजना का अंतिम सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।
सीएम धामी मुख्य सचिव को दिए निर्देश
टनकपुर-बागेश्वर रेलवे परियोजना पर अब अगले चरण में राज्य सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। इस स्थिति में, कार्य शुरू करने से पहले, केंद्र ने राज्य सरकार से औपचारिक सहमति मांगी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस मामले में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन पर कार्य प्रारंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-उत्तरकाशी और देहरादून-सहारनपुर रेलवे लाइनों की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार की जा रही है। केंद्र उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को मजबूत करने में पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है।