Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते तीन दिनों से लगातार धराली आपदा में फंसे लोगों की सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। आज जब वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान वहां एक भावुक मंजर देखकर सभी की आखें नाम हो गई। धराली आपदा में फंसी हुई एक महिला तीर्थयात्री ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर सीएम धामी को राखी बांध दी।
शुक्रवार, यानी आज जब मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने ग्राउंड जीरो पर थे। उसी दौरान आपदा में फंसी एक महिला तीर्थयात्री अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने से नहीं रुक सकीं। वे आगे बढ़ीं और उन्होंने अपनी साड़ी के किनारे को फाड़कर और राखी के रूप में मुख्यमंत्री धामी की कलाई पर बांध दिया। महिला ने सीएम धामी को राखी बांधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी हमारे लिए भगवान श्रीकृष्ण बनकर आए हैं। जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है। वे तीन दिनों से हमारे बीच रहकर हमारी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने भी महिला का हाथ थामते हुए आश्वस्त किया कि वे एक भाई के रूप में हर परिस्थिति में आपदा से प्रभावित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। धराली की कठिन परिस्थितियों में बहन-भाई के इस रिश्ते का यह भावुक क्षण वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखों में आंसू ले आया।
दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद के ईशनपुर की निवासी एक महिला "धनगौरी बरौलिया" अपने परिवार के साथ उत्तरकाशी के गंगोत्री के दर्शन के लिए आई थी। लेकिन उनकी यात्रा के दौरान पांच अगस्त को धराली में आई भीषण आपदा ने बहुत कुछ तहस-नहस कर दिया। इस भीषण आपदा में धनगौरी बरौलिया भी अपने परिवार के साथ फंस गईं। जब इस आपदा के बीच कई सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए तीर्थयात्रियों को पता नहीं था कि अब आगे क्या होने वाला है।
इसी दौरान सीएम के नेतृत्व में आपदा क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हुए। रेस्क्यू टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास करते हुए तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं पिछले तीन दिनों से आपदा में फंसे लोगों से लगातार संपर्क में हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं।