उत्तराखंड में एक ओर धारली में आपदा आई हुई थी, अली सोहराब नाम का दरिंदा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान बाजी कर रहा था.. अब सोशल मीडिया एक्स (x) ने अली शोहराब और उस जैसे कई को तड़ीपार कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Ali Sohrab account suspended from X
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में खीर गाढ़ के भयानक रूप लेने के बाद गंगोत्री राजमार्ग पर पड़ने वाला धारली क्षेत्र आपदा में था। जिस समय पूरा देश धराली के निवासियों की सलामती की दुआ कर रहा था, सोशल मिडिया पर कुछ असामाजिक तत्व उस दुखद घड़ी में भी धर्म के नाम पर उल्टी-सीधी टिप्पणियाँ कर रहे थे। सोशल मीडिया एक्स (x) पर लगभग साढ़े तीन लाख फॉलोअर्स वाले अली सोहराब को अब प्लेटफार्म से तड़ीपार कर दिया गया है।
Ali Sohrab's account suspended from X
उत्तराखंड में एक ओर धराली में आपदा आई हुई थी, अली सोहराब नाम का दरिंदा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान बाजी कर रहा था.. अब सोशल मीडिया एक्स (x) ने अली शोहराब और उस जैसे कई को तड़ीपार कर दिया है। यह वही अली सोहराब है जिसने उत्तराखंड में धारली आपदा के समय आपत्तिजनक बयान बाजी की थी। एक ओर लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे वहीं दूसरी ओर ये अली शोहराब सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहा था। अब सोशल मीडिया एक्स ने अली शोहराब के अकाउंट को अपने प्लेटफार्म से बैन कर दिया है। मजे की बात ये है कि अली सोहराब के साथ ही उसके कई और सपोर्टर के भी अकाउंट एक्स (x) पर ब्लॉक कर दिए गए हैं।
अक्सर फैलाता है सोशल मीडिया पर झूठे प्रोपेगेंडा
इससे पहले भी एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करते पकड़े गए शहादत अली को बचाने के लिए अली सोहराब ने झूठ फैलाया था। सोशल मीडिया पर झूठ और हिन्दुओं के खिलाफ अक्सर अली सोहराब झूठे प्रोपेगेंडा फैला कर उटपटांग बयानबाजी करता रहा था। पांच अगस्त को गंगोत्री धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले धराली में बादल फटने के कारण खीरगंगा नदी में आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई थी। धराली आपदा के समय भी अली सोहराब नाम का ये दरिंदा जश्न मना रहा था। उसके आपत्तिजनक कमेंट पर जब एक यूजर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि अगर थोड़ी सी शर्म बची हो तो ट्वीट हटा दो, तो इस पर एक दूसरे यूजर साद अंसारी ने बेशर्मों की तरह उल्टा जवाब देते हुए लिखा है कि 'शर्म किस चीज की, क्या गलत कहा है? अब इन जैसे कई अकाउंट को सोशल मीडिया एक्स ने बाहर का रास्ता दिखा कर तड़ीपार कर दिया है।