79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवभूमि के वीर सपूत कुणाल कालरा सहित देश के नौ वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Captain Kunal Kalra awarded with Vir Chakra
देहरादून: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आज देवभूमि के वीर सपूत कुणाल कालरा सहित देश के नौ वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों और पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
Captain Kunal Kalra awarded with Vir Chakra
आज पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों और जांबाज सैनिकों को नमन किया। उन्होंने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर में वीरता दिखाने वाले नौ वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया। जिनमें देहरादून के निवासी कैप्टन कुणाल कालरा भी शामिल हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कैप्टन कुणाल कालरा को वीर चक्र से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों के ठिकानों और पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को ध्वस्त करने के लिए ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा को वीर चक्र से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
9 जांबाजो को किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराने के बाद ऑपरेशन सिंदूर में वीरता दिखाने वाले नौ वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया। जिनमें ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा, रणजीत सिंह सिद्धू, मनीष अरोड़ा, अनिमेष पाटनी, सिद्धांत सिंह, रिजवान मलिक, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह, विंग कमांडर जॉय चंद्र, स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार शामिल हैं।