देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 24 सितंबर से महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (WUPL) सीजन-2 शुरू हो रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Women Premier League Season-2
देहरादून: महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (WUPL) सीजन-2 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी नजर आएंगी। इस बार टूर्नामेंट में चार आइकन प्लेयर शामिल की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग टीमों में बांटा जाएगा।
Uttarakhand Women Premier League Season-2
देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 24 सितंबर से महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (WUPL) सीजन-2 शुरू हो रहा है। महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सीजन-1 केवल तीन टीमों "पिथौरागढ़, मसूरी, नैनीताल" ने भाग लिया था, लेकिन सीजन-2 में टिहरी जिले की एक नई टीम भी शामिल हो रही है। इस बार टूर्नामेंट में WPL की चार आइकन प्लेयर शामिल की गई हैं, जिनमें प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट, नंदिनीकश्यप और एकता बिष्ट भी शामिल हैं। इन चारों आइकन प्लेयर को अलग-अलग टीमों में बांटा जाएगा।
चार आइकन प्लेयर होंगी WUPL में शामिल
1. नैनीताल एसजी पाइपर्स की कप्तान एकता बिष्ट WUPL सीजन-1 में छठवें नंबर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं, उन्होंने दो मैचों में दो विकेट लिए थे। एकता बिष्ट भारत का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी रही हैं। वे बाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ तेज गेंदबाज भी हैं। 2023-24 सीजन में उन्होंने WPL की RCB टीम से खेलकर 154 रन बनाए और तीन विकेट लिए। जिसके बाद वे इंडियन ब्लू महिला टीम में चयनित हुईं।
2. मसूरी थंडर्स की स्टार ऑलराउंडर प्रेमा रावत WUPL सीजन-1 में छठवें नंबर की सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं हैं। 2024-25 WPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें करीब एक करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए-टीम में उनका चयन हुआ, जहां उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए।
3. मसूरी थंडर्स की धाकड़ बल्लेबाज नंदिनी कश्यप WUPL सीजन-1 में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। नंदिनी बल्लेबाजी के साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने 2022 में भारतीय अंडर-19 टीम से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, 2023 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप खेला और 2024 में भारतीय महिला टी-20 टीम से वेस्टइंडीज दौरे पर गईं। इस साल वे भी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शामिल हुईं।
4. पिथौरागढ़ हरिकेन की बल्लेबाज राघवी बिष्ट ने 2019-20 में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। 2024 में WPL की RCB टीम में शामिल हुईं और इसी साल भारतीय टीम से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 भी खेला। बाद में वे भारतीय ए-टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गईं।