उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर BJP नेता ने ऐंठे 55 लाख रुपए, कहकर युवक ने दे दी जान

गढ़वाल में बीजेपी युवा मोर्चा नेता पर पैसे हड़पने के आरोप लगाकर युवक ने खुद को गोली मार दी, उसकी जान चली गई। युवक ने इससे ठीक पहले फेसबुक पर विडियो डालकर हिमांशु नेता पर गंभीर आरोप लगाये थे..
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Himanshu Chamoli BJP: BJP leader extorts Rs 55 lakh by claiming to be CM OSD
Image: BJP leader extorts Rs 55 lakh by claiming to be CM OSD

पौड़ी गढ़वाल: प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर पौड़ी गढ़वाल के तलसारी गांव के युवक ने अपनी कार में खुद को गोली मार कर जान दे दी। अपनी जान देने से पहले युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें उसने बीजेपी युवा नेता हिमांशु चमोली पर पैसों के लेन देन को लेकर आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

BJP leader extorts Rs 55 lakh by claiming to be CM's OSD

ये दुखद खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आई है। तलसारी गांव निवासी जितेंद्र सिंह (32 वर्ष), पुत्र सतीश चंद्र ने आज सुबह अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ये खौफनाक कदम उठाने से पहले जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें युवक ने आत्महत्या के लिए हिमांशु चमोली के जिम्मेदार होने की बात कही। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया लेकिन वीडियो में जिस व्यक्ति पर जितेंद्र ने आरोप लगाये उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आत्महत्या से पहले बनाया विडियो

मृतक जितेंद्र ने वीडियो में प्रॉपर्टी के लिए पैसों के लेन देन को लेकर हिमाशु चमोली नामक युवक की बात की थी। वीडियो में दावा किया गया था कि हिमांशु चमोली ने प्रॉप्रटी के नाम पर जितेंद्र से भरोसे पर लगभग 55 लाख रुपए लिए, कोई एग्रीमेंट नहीं करवाया और जब पैसे लौटाने की बारी आई तो हिमांशु चमोली ने उससे किनारा कर लिया। ये बात भी सामने आई कि आरोपी हिमांशु चमोली बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर ऐंठी गई रकम

मृतक ने दावा किया कि बीजेपी युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली ने उससे उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर रकम ऐंठी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात का खंडन किया गया है। सीएम ऑफिस ने सफाई दी है कि हिमांशु चमोली नाम का कोई भी व्यक्ति ओएसडी कार्यालय में तैनात नहीं है, न ही इस नाम से कोई नियुक्ति पत्र कभी जारी हुआ है।

युवा मोर्चा ने पद से हटाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हिमांशु चमोली बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी, सीएम धामी समेत भाजपा संगठन के कई बड़े नेताओं के साथ उसके फोटो मौजूद हैं। मामला तूल पकड़ता देख बीजेपी युवा मोर्चा उत्तराखंड ने आरोपी को युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री के पद से हटा दिया है।