उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द होगा विस्तार, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में विस्तार पर अब जल्द फैसला हो सकता है। कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी उत्तराखंड के बड़े नेताओं ने संकेत दिए हैं कि खाली पड़े मंत्री पद भरे जाने वाले हैं, जिससे कई विधायकों की बाछें खिल उठी हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand cabinet: Uttarakhand cabinet to be expanded soon
Image: Uttarakhand cabinet to be expanded soon

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं गर्म है। पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयानों से जल्द ही उत्तराखंड कैबिनेट दल में कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

Uttarakhand cabinet to be expanded soon

उत्तराखंड की कैबिनेट में इस वक्त पंच पद खाली हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाल ही में हुए दिल्ली दौरे के दौरान केन्द्रीय नेतृत्व के सामने बात रखी है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कुछ वक्त पहले कहा था कि कैबिनेट में खाली पदों को लेकर बातचीत चल रही है और इन पर जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

हाल ही में प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद खाली हुए पद सहित उत्तराखंड कैबिनेट मंडल में इस पांच मंत्री पद समय खाली हैं। भाजपा के कई विधायक इन पदों पर टकटकी लगाए बैठे हैं। कई नेताओं को आस जगी है कि मंत्री बनने का उनका सपना साकार होगा। कैबिनेट के नए चेहरों को लेकर तमाम बड़े नामों की चर्चाएं हैं। विधायक खजान दास, मदन कौशिक, आशा नौटियाल, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल जैसे कई नाम शामिल हैं। बहरहाल उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी है, देखते हैं जनता की सेवा का किसे मौका मिलता है।