उत्तरकाशी के नौगांव बाजार में आया पानी का सैलाब, बादल फटने की आशंका.. मौके पर प्रशासन

उत्तरकाशी जिले से एक बार फिर भारी बारिश के बाद अफरा तफरी है.. रिपोर्ट्स के मुताबिक नौगांव बाजार में उफान पर आए गधेरे ने हड़कंप मचा दिया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Flood in Uttarkashi: Flood of water came in Naugaon market of Uttarkashi
Image: Flood of water came in Naugaon market of Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले फिर बादल फटने की खबर है। भारी बारिश के बाद नौगांव बाजार में बादल फटने की आशंका और तूफान पर आए गधेरे से आए पानी के सैलाब ने कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए हैं।

Flood of water came in Naugaon market of Uttarkashi

जौनसारी, सियारी और मुराड़ी खड्ड में आए पानी के भयानक सैलाब की जद में कई मकान भी आने की रिपोर्ट्स है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर आ गई है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर पानी जौनसारी खड्ड में इकट्ठा होकर आया है। कई वाहन और गाड़ियां इस गधेरे की जद में आई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करना शुरू कर दिया है। सीएम के साथ निर्देश हैं कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाया जाए और लोगों की हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। नौगांव बाजार का ये विडियो देखिये..