देहरादून स्थित मौसम विभाग केंद्र ने ने आज भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 7 September 2025
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने खासकर देहरादून के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 7 September 2025
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बीते तीन दिनों से दोपहर के समय धूप खिल रही है और रात के समय जोरदार बारिश हो रही है। बीते शनिवार शाम को भी प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बीते शनिवार को देर शाम उत्तरकाशी जिले भारी बारिश के बाद नौगांव बाजार में गधेरे का पानी आ गया, जिसके सैलाब ने कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। जौनसारी, सियारी और मुराड़ी खड्ड में आए पानी के भयानक सैलाब की जद में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रात के समय गर्जन के साथ हो रही भारी बारिश लोगों को डरा रही है। बीते शनिवार शाम से रात तक भारी बारिश होने के बाद आज फिर से तेज धूप खिल गई है। लेकिन मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने खासकर देहरादून के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार 7 सितम्बर को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में आज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है। इनके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा, जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों के कई इलाकों में भी बारिश और बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर देहरादून के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, ऐसे में लोगों को सावधान रहने के आवश्यकता है। आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।