UKSSSC: शिक्षा विभाग में एलटी के 128 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन, 2 मिनट में जानिये पूरी डिटेल

UKSSSC ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी के कुल 128 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है..
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Recruitment for LT posts: UKSSSC Advertisement for LT recruitments on 128 Posts
Image: UKSSSC Advertisement for LT recruitments on 128 Posts

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग द्वारा जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।

UKSSSC Advertisement for LT recruitments on 128 Posts

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी के कुल 128 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीते 12 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में पदों को भरा जाएगा।

मुख्य तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि :- 17 सितम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 07 अक्टूबर 2025
आवेदन पत्र संशोधन अवधि :- 10 से 12 अक्टूबर 2025
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि :- 18 जनवरी 2026

आयु सीमा

न्यूनतम आयु :- 21 वर्ष
अधिकतम आयु :- 42 वर्ष
(आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

शैक्षिक योग्यता

1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशेष शिक्षा में स्नातक डिग्री/डिप्लोमा/प्रशिक्षण।
2. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) अथवा पुनर्वास परिषद भारत (RCI) से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य।
73. अभ्यर्थी को U.TET-2 या C.TET-2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

पदों का विवरण एवं वेतनमान

गढ़वाल मंडल :- 74 पद,
कुमाऊँ मंडल :- 54 पद,
वेतनमान :- ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-07)

आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।