UKSSSC: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 128 एलटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

UKSSSC ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी के कुल 128 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Recruitment for 128 LT posts: Recruitment for 128 LT posts in Education Dept begins today
Image: Recruitment for 128 LT posts in Education Dept begins today

देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी के कुल 128 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए बीते 12 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए आयोग ने अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Recruitment for 128 LT posts in Education Department begins today

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से राज्य में असिस्टेंट टीचर (एलटी) स्पेशल एजुकेशन टीचर के 128 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत गढ़वाल मंडल के लिए 74 पद और कुमाऊं मंडल के लिए 54 पद निकाले गए हैं।

मुख्य तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि :- 17 सितम्बर 2025,
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 07 अक्टूबर 2025,
आवेदन पत्र संशोधन अवधि :- 10 से 12 अक्टूबर 2025,
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि :- 18 जनवरी 2026,

आयु सीमा

न्यूनतम आयु :- 21 वर्ष
अधिकतम आयु :- 42 वर्ष
(आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

शैक्षिक योग्यता

1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशेष शिक्षा में स्नातक डिग्री/डिप्लोमा/प्रशिक्षण।
2. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) अथवा पुनर्वास परिषद भारत (RCI) से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य।
3. अभ्यर्थी को U.TET-2 या C.TET-2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

पदों का विवरण

गढ़वाल मंडल :- 74 पद,
कुमाऊँ मंडल :- 54 पद,

कैटेगरी वाइज रिक्तियां

अनुसूचित जाति (SC) :- 26 पद,
अनुसूचित जनजाति (ST) :- 05 पद,
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):-18 पद,
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS):- 12 पद,
अनारक्षित (UR) :- 67 पद

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-07 के अनुसार वेतन मिलेगा।
बेसिक पे: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह।
भत्तों और इंक्रीमेंट जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी इससे अधिक होगी।

आधिकारिक वेबसाइट और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाकर आज 17 सितम्बर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 2 घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काटे जाएंगे। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 45 अंक और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 35 अंक निर्धारित हैं।