उत्तराखंड: BJP नेता हिमांशु चमोली को जमानत, जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या से पहले लगाए थे संगीन आरोप

जितेंद्र की आत्महत्या के प्रकरण में भाजपा नेता हिमांशु चमोली समेत अन्य पांच को भी जिला जज और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत दे दी है। जितेंद्र ने विडियो में हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए थे..
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Himanshu Chamoli gets bail: BJP leader Himanshu Chamoli gets bail
Image: BJP leader Himanshu Chamoli gets bail

पौड़ी गढ़वाल: तलसारी गांव निवासी जितेंद्र सिंह (32 वर्ष), पुत्र सतीश चंद्र ने 21 अगस्त 2025 की सुबह अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ये खौफनाक कदम उठाने से पहले जितेंद्र ने आत्महत्या के लिए बीजेपी नेता हिमांशु चमोली के जिम्मेदार होने की बात कही थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

BJP leader Himanshu Chamoli gets bail

पौड़ी गढ़वाल में प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर कल सारी गांव के एक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली थी। इससे ठीक पहले फेसबुक पर वीडियो डालकर युवक ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ओएसडी हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में जितेंद्र ने बीजेपी नेता हिमांशु चमोली पर पैसे के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

साक्ष्यों के अभाव में जमानत

रिपोर्ट्स के मुताबिक पौड़ी के तलसारी गांव के निवासी जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के प्रकरण में भाजपा नेता हिमांशु चमोली समेत अन्य पांच को भी जिला जज और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला जज और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में यह जमानत दी है। आपको फिर बता दें कि आत्महत्या करने से पहले गढ़वाल के जितेंद्र कुमार ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर BJP नेता ने ऐंठे 55 लाख रुपए, कहकर युवक ने दे दी जान