Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान लांच के अवसर पर CM धामी ने पत्रकारों से UKSSSC पेपर लीक के बारे में बातचीत की। CM धामी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उनके हित में सीबीआई जांच का निर्णय लेने में एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय समूह-ग की भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के बाद युवाओं के आंदोलन का असर दिखने लगा है। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लांच कार्यक्रम के दौरान प्रेस कांफ्रेंस की। CM धामी ने कहा कि हमें किसी भी जांच से कोई परहेज नहीं है। छात्रों की हित में जो भी जांच करानी पड़ेगी वह हम कर देंगे। अगर छात्र सीबीआई जांच चाहेंगे तो हम छात्रों के लिए सीबीआई जांच भी कर देंगे। लेकिन अगर एसआईटी जांच कर रही है, राज्य की एजेंसी को जांच करने दीजिए, अगर जरूरत पड़ी तो यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। ये विडियो देखिये..