उत्तराखंड: “डॉ. खान” बनकर युवती से 1.5 लाख की ठगी, यूके से गिफ्ट भेजने का दिया था झांसा

पीड़ित जानकी ने आरोपी द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार यूपीआई के जरिये 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐसे करते-करते यह रकम बढ़कर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब तक उसे ठगी का एहसास हुआ उसका अकाउंट खली हो चुका था..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Cyber fraud in Haldwani: Cyber fraud in name of sending gifts from UK
Image: Cyber fraud in name of sending gifts from UK

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र की एक युवती से साइबर ठग ने विदेश से उपहार और अन्य सामान भेजने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली है।

Cyber fraud in name of sending gifts from UK

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के गौजाजाली के चौधरी कॉलोनी रोड निवासी जानकी ठाकुर ने बीते बृहस्पतिवार को बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जानकी ठाकुर ने तहरीर में बताया कि बीते 20 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वो यूके से “डॉ. खान” बात कर रहा है। उसकी शालीन और भरोसेमंद बातों से जानकी उसके झांसे में आ गई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

साढ़े चार लाख रुपयों की मांग

दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के कुछ दिन बाद युवक ने जानकी से कहा कि वो उनके लिए यूके से पार्सल के जरिए उपहार और अन्य सामान भेज रहा है। उसके बाद 26 अगस्त की सुबह युवक ने जानकी को फोन करके बताया कि उनका पर्सेल मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। इसके बाद जानकी के मोबाइल पर एक और नंबर से कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि पार्सल प्राप्त करने के लिए साढ़े चार लाख रुपये जमा करना होंगे।

1.5 लाख रुपये की ठगी

आरोपी युवक के विश्वास में फंसकर पीड़ित जानकी ने आरोपी द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार यूपीआई के जरिये 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐसे करते-करते यह रकम बढ़कर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसी बीच आरोपी का तीन लाख रुपये मांगने के लिए फिर से कॉल आया। लेकिन तब तक जानकी का बैंक खाता पूरी तरह खाली हो चुका था। यहीं से जानकी को एहसास हुआ वो साइबर ठगों के जाल में फंस चुकी है।जिसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम सेल हल्द्वानी में लिखित शिकायत दी और ऑनलाइन भी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की जांच के बाद और पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।