उत्तरकाशी: दुधारू गाय की मौत से ग्रामीणों में मचा हडकंप, 22 लोगों ने लगाया एंटी-रेबीज वैक्सीन

उत्तरकाशी जिले के पावली गांव में गाय की संदिग्ध परस्थितियों हुई मौत के बाद 22 ग्रामीणों ने एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) लगवाई..
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Anti-rabies vaccine: Cow dies 3 days after dog bite in Uttarkashi
Image: Cow dies 3 days after dog bite in Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में कुत्ते के काटने के बाद एक दुधारू गाय की संदिग्ध परस्थितियों हुई मौत के बाद ग्रामीणों में हडकंप मच गया है। इस घटना के बाद गाय का दूध पीने वाले 22 ग्रामीणों ने एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) लगवाई है।

Cow dies 3 days after dog bite in Uttarkashi

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के बंगाण क्षेत्र के पावली गांव में कुत्ते के काटने के बाद एक गाय की संदिग्ध परस्थितियों मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने एक दुधारू गाय पर हमला कर उसे काट लिया था। इस घटना के दो दिन बाद अचानक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृत्यु होने से पहले गाय के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका शरीर भी अकड़ गया था। यह लक्षण देखकर ग्रामीणों को शक हुआ कि कुते के काटने से गाय रेबीज से संक्रमित हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उस आवारा कुत्ते को पकड़ने या ढूंढने की कोशिश की, ताकि उसके संक्रमण की पुष्टि हो सके, लेकिन कुत्ता घटना के बाद से गायब है।

22 लोगों को दी गई ARV की पहली खुराक

कुते के काटने के बाद उस गाय का दूध पीने वाले गांव के 22 लोगों में भय पैदा हो गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गाय का दूध पीने वाले सभी 22 लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। वहां सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की पहली खुराक दे दी गई है और आगे पूरा कोर्स करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते गुरुवार को स्वास्थ्य जांच के दौरान सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। डॉ. राणा के अनुसार, त्यूणी और आसपास के इलाकों में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।