उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: UKSSSC ADO Recruitment Exam New Date Announced
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पेपर लीक प्रकरण के बीच सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया था। यह भर्ती परीक्षा पहले बीते 5 अक्टूबर को होनी तय की गई थी, अब आयोग ने इसके लिए नई परीक्षा तिथि तय कर दी है। इस बार आयोग ने पेपर में होने वाली धांधली को रोकने के लिए फुलप्रूफ मास्टर प्लान तैयार किया है।
UKSSSC ADO Recruitment Exam New Date Announced
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन पहले 5 अक्टूबर को होना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। अब नई तारीख 16 नवंबर तय की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे, साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों का पुनर्निर्धारण (reallocation) किया जाएगा। आयोग ने इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती है।
कड़ी चेकिंग और बायोमीट्रिक उपस्थिति
डॉ. बरनवाल के ने बताया कि “इस बार केवल सरकारी शिक्षण संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र के रूप में चुना जाएगा, इनमें विश्वविद्यालय, सरकारी कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान शामिल होंगे।” पुराने तय किए गए परीक्षा केंद्रों में भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग और बायोमीट्रिक उपस्थिति (attendance) की व्यवस्था की जाएगी, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली या फर्जीवाड़ा न होने की संभावना न रह पाए।
समूह-ग भर्तियों के लिए नया कैलेंडर
आयोग ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही समूह-ग भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि समूह-ग की भर्तियों में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएंगी।
पुस्तकालय पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति
आयोग ने उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और सूचीकार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को आयोग ने इन पदों की चयन सूची विभाग को भेज दी है। अब विभागीय स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।